रातू: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर संचालन समिति की दूसरी बैठक संपन्न
8 को निकलेगी बाइक-कार रैली, 9 अगस्त को तिलता चौक
Ratu, Ranchi | Aug 7, 2026 विश्व आदिवासी दिवस को लेकर विश्व आदिवासी दिवस संचालन समिति, रातू की दूसरी तैयारी बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहान, पोनभरा, कोटवार, महतो, ग्राम प्रधान, सामाजिक अगुवा समेत बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सामू टोप्पो ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विकास उरांव ने किया।