बलरामपुर: सुरहुल में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया, ग्रामीण कर रहे हैं विरोध
वाड्रफनगर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क महज 10 दिनों के भीतर ही उखड़ने लगी है। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला वाड्रफनगर विकासखंड के सुरहुल गांव का है। वर्षों के इंतजार के बाद जब गांव में पक्की सड़क बनने लगी तो ग्रामीणों में खुशी की लहर थी। उन्हें उम्मीद थी कि अब उनका गांव मुख्य मार्ग से बेहतर