बड़हिया: बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में अपराधियों द्वारा गोलीबारी, पुलिस जांच जारी
बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग किया. घटना अपराह्न 4 बजे की बताई जा रही है.यहां अपराधियों ने लगभग 6 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया. बाद में वे हथियार लहराते हुए स्कॉर्पियो पर सवार होकर खुटहा दियारा की ओर फरार हो गए. घटना के पीछे रंगदारी का मामला बताया जा रहा है. पुलिस जांच में जुटी है.