मंदसौर: गांधी चौराहे पर 12 दिन से लापता मासूम के लिए धरना, इनाम घोषित करने की मांग
मंदसौर। खानपुरा से 5 जुलाई से लापता 5 वर्षीय अहमद रजा की बरामदगी को लेकर 16 जुलाई को गांधी चौराहे पर मुस्लिम समुदाय व सर्व समाज ने धरना दिया, विधायक विपिन जैन, शहर काजी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, प्रदर्शनकारियों ने बच्चे की जानकारी देने वाले के लिए इनाम घोषित करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ,