नासरीगंज: कच्छवां थाना क्षेत्र के जग्गू टोला में बच्चे को गोली मारने के मामले में युवती समेत तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
कच्छवां थाना क्षेत्र के जग्गू टोला में गत नौ अक्टूबर को स्कूल बस का इंतजार कर रहे 14 वर्षीय आशीष कुमार को गोली मारने के मामले का पुलिस ने दो सप्ताह में खुलासा कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राज ने रविवार को दोपहर में लगभग दो बजे सासाराम में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में एक युवती समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जब