प्रतापगढ़: सीओ नगर ने कोतवाली में विवेचकों के साथ की समीक्षा बैठक
क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने बुधवार शाम 5 बजे कोतवाली नगर में विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही महिला, बाल अपराध व संगीन मामलों में त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन पर जोर दिया। सभी विवेचना संबंधी अभिलेखों को अद्यतन