लैलूंगा: खबर का असर: सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद विभाग ने 'मौत का गड्ढा' भरने की कार्रवाई शुरू की
सोशल मीडिया पर सड़क के खतरनाक गड्ढे की खबर सामने आने के बाद महज 24 घंटे में PWD ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। अब लोगों की मांग है कि सड़क की मरम्मत केवल औपचारिकता न होकर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण हो, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति न बने।