मंडला: जिले के बम्हनी बंजर में गैस की किल्लत से नगरवासी परेशान, गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की भीड़
Mandla, Mandla | Apr 10, 2026 मंडला जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं के परेशान होने की खबर फिर सामने आई है। मामला बम्हनी बंजर से सामने आया है। जहां गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की गैस एजेंसी में भीड़ लग रही है। लेकिन समय पर गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय गैस उपभोक्ता ने परेशानी बताते हुए जानकारी दी है।