जगदलपुर: 4 और 5 मई को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन, कुलपति मनोज श्रीवास्तव ने दी जानकारी
कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 4 और 5 मई को विश्व विद्यालय में इनोवेशन महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर में माओवाद के खात्मे और शांति स्थापना के बाद युवाओं को मार्गदर्शन और सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।