कुर्था: भाई पर भाई की हत्या का आरोप, शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश
Kurtha, Arwal | May 18, 2026 बभना लोदीपुर गांव में सोमवार को युवक दीपक कुमार (36) का शव घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी सुनीति कुमारी ने छोटे देवर अभिषेक कुमार पर हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। सूचना पर मानिकपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।