मांगरौल: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मांगरोल ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Mangrol, Baran | Apr 18, 2025 केन्द्र सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेषता के कारण अपनी शक्तियों का दुर्पयोग कर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध मनमाने तरीके से चार्ज सीट पेश की गई है। जो राजनैतिक प्रतिशोध हैं। मांगरोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।