ठीकरी: ठीकरी-राजपुर ब्लॉक के किसानों के लिए अंजड़ में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू
Thikri, Barwani | Apr 10, 2026 अंजड कृषि उपज मंडी मे स्थित खांडेराव मार्केटिंग संस्था के गेहूं खरीदी केंद्र पर 2 किसानों से गेहूं खरीदा गया।खांडेराव विपणन सहकारी संस्था मर्यादित ठीकरी के प्रबंधक कैलाश यादव ने बताया कि उपार्जन केंद्र पर गेहूं की खरीदी शुरू की गई है। खरीदी से पहले किसानों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और वहीं समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरु हुई है।