उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कलक्टरगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 05 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल फोन एवं ₹6,000 नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त रेलवे स्टेशन परिसर में रात्रि विश्राम कर रहे यात्रियों एवं भीड़भाड़ का लाभ उठाकर मोबाइल चोरी करते थे तथा बाद में उन्हें बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न जनपदों के निवासी हैं और संगठित रूप से वारदातों को अंजाम देते थे। इनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
बाइट – अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्रीमती शिवा सिंह
@Uppolice @dcpekanpur