मथुरा: मथुरा में बृजरज उत्सव को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाए सवाल, ब्रज के कलाकारों की उपेक्षा का आरोप लगाया
मथुरा के रेलवे ग्राउंड पर आयोजित बृजरज उत्सव में बृज के कलाकारों की उपेक्षा का आरोप लगाकर समाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने गौधलीपुरम स्थित भजन सम्राट बाबा रसिका पगल महाराज के आश्रम रसिक धाम पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे संतो के साथ भजन कीर्तन कर आयोजन का विरोध किया। ताराचंद गोस्वामी ने कहा बृज को कलाकारों को मौका जरूर देना चाहिए।