टाटीझरिया: टाटीझरिया के झरपो, होलंग और बेडमक्का में चैती दुर्गोत्सव की धूम
टाटीझरिया के झरपो, होलंग और बेडमक्का में चैती दुर्गोत्सव की धूम, भक्ति की बयार। 1957 से जारी है झरपो की ऐतिहासिक पूजा, महासप्तमी को खुले पट्ट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। टाटीझरिया प्रखंड में इन दिनों चैती दुर्गापूजा और रामनवमी को लेकर भक्ति की अनूठी बयार बह रही है। टाटीझरिया के तीन प्रमुख स्थानों— झरपो, होलंग और बेडमक्का में दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है।