बीकानेर: सेवा सप्ताह के अंतर्गत बीकानेर में बजरंग दल ने जेल रोड स्थित भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत, बजरंग दल बीकानेर महानगर की ओर से बजरंग प्रखंड में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 151 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत के संगठन मंत्री श्री राजेश जी पटेल द्वारा किया गया।