सिंगरौली: बिलौजी राजा बूट हाउस के सामने अनियंत्रित बोलेरो वाहन की टक्कर से एक महिला हुई घायल
एक महिला सड़क किनारे कहीं जा रही थी तभी बिलौजी राजा बूट हाउस के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित एक बोलेरो वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को वाहन की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय भेजा है जहां उसका उपचार जारी है।