सिंगरौली: जिले में 300 से अधिक पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमों ने नाइट कॉम्बिग गश्त के दौरान 204 आरोपियों पर की कार्रवाई
दिनांक 14-15 दिसम्बर 2024 की मध्यरात्रि को 300 से अधिक पुलिस कर्मियों की अलग अलग टीमों ने नाइट कॉम्बिग गश्त के दौरान स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, इनामी बदमाशों, जिला बदर व इनामी/गुण्डा/निगरानी बदमाश के साथ अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 204 आरोपियों पर कार्यवाई की गई।