सिंगरौली: हरैया मुख्य मार्ग पर हिंडाल्को की शिफ्ट बस और बोलेरो में हुई टक्कर, वाहन सवार बाल-बाल बचे
हिंडाल्को की शिफ्ट बस अपने कर्मचारियों को लेकर कंपनी की ओर जा रही थी और उसी के विपरीत दिशा से एक बोलेरो वाहन काफी तेज गति में आ रहा था जहां हरैया के पास पहुंचते ही अनियंत्रित बोलेरो वाहन में बस की जोरदार टक्कर हो गई हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान हादसे में किसी को चोट नहीं आई। फिलहाल इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है।