सिंगरौली: पब्लिक ऐप की खबर का असर, बूथ महामंत्री मारपीट मामले में चौकी प्रभारी व आरक्षक लाइन अटैच
बगदरा चौकी क्षेत्र के कठदहा निवासी आदिवासी युवक एवं बूथ भाजपा महामंत्री के साथ चौकी प्रभारी और आरक्षक के द्वारा किए गए मारपीट के मामले में एसपी के निर्देश पर एसडीओपी चितरंगी ने जांच शुरू कर दिया है। वहीं चौकी प्रभारी एवं आरक्षक तथा सैनिक को लाइन अटैच कर दिया गया है।