पाली: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में मासूम सहित पिता की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, सीओ पाली ने दी जानकारी
Pali, Lalitpur | Jun 8, 2026 पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार ने सोमवार शाम करीबन 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना पाली अंतर्गत ग्राम पटउवा स्थित हाईवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के दौरान एक मासूम सहित पिता की मौत हो गई थी। वहीं पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए भेजा गया था।साथ ही पुलिस ने मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।