मेरठ: मेरठ MPGS स्कूल के पास युवकों के आतंक का वीडियो, मचाया हुड़दंग, भीड़ ने एक लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंपा, बैग में मिली
Meerut, Meerut | Jan 31, 2025 मेरठ के शास्त्रीनगर में बिना नंबर की बाइकों, स्कूटी से पहुंचे युवकों ने आतंक मचाया। इन युवकों को स्थानीय नागरिकों ने देखा इसके बाद कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि ये युवक यहां पिछले दो से तीन दिनों से आतंक मचा रहे थे। वहीं पुलिस चैकिंग के दौरान एक युवक के बैग में कुल्हाड़ी भी निकली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।