मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में बच्चे ने दुकान से चुराए ₹12000, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
Meerut, Meerut | Jan 31, 2025 मेरठ में नाबालिग बच्चे ने दुकान से देखते-देखते 12 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। बच्चा सामान खरीदने के बहाने कनफेक्शनरी शॉप में घुसा। इसके बाद उसने दुकानदार को बातों में लगाया। फिर नजरें बचाकर गल्ले में हाथ डाल दिया। गल्ले में रखे 12हजार रुपए पार कर लिए। दुकानदार ने जब पैसे देने के लिए गल्ला खोला तो रकम गायब थी।