मेरठ: कमिश्नरी चौराहे पर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग करते हुए प्रदर्शन, थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Meerut, Meerut | Jan 31, 2025 मेरठ शुक्रवार को भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर के सैकड़ों लोगों ने भावनपुर पुलिस खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शन के दौरान वह हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और आरोपियों को फांसी की सजा सहित मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि उनका थाना पुलिस से विश्वास उठ चुका है