मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में कस्टम अधिकारी के भाई ने पत्नी को घर से निकाला, पूरी रात घर के बाहर गुजारी
Meerut, Meerut | Jan 31, 2025 मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में कस्टम अधिकारी के भाई ने अपनी पत्नी पर बदचलनी का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया महिला पूरी रात घर के बाहर रही। और घर में जाने का प्रयास करती रही सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन उसके बाद भी महिला अपने घर में नहीं घुस पाई। महिला ने शुक्रवार को एसएसपी से मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है