मेरठ: लोहियानगर थाना क्षेत्र में रील बनाते समय पानी की टंकी से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
Meerut, Meerut | Jan 31, 2025 मेरठ में पानी की टंकी पर चढ़कर रील बनाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना 3 दिन पहले की है। जब युवक पानी की टंकी पर चढ़कर रील बना रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वो नीचे गिर गया था। दोस्त युवक को इलाज के लिए फौरन बाइक से अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।