*₹5-10 हजार नहीं, बाढ़ पीड़ितों को मिले ₹2-3 लाख मुआवजा: नीलांशु चतुर्वेदी*
चित्रकूट। पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने चित्रकूट और सतना के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से लोगों के घर, गृहस्थी और रोजगार को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में ₹5 से ₹10 हजार की सहायता पर्याप्त नहीं है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और प्रत्येक परिवार को कम से कम ₹2 से ₹3 लाख का मुआवजा देने की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बाढ़ पीड़ितों के अनशन पर बैठेंगे।