MP में निवेश लाने दुबई पहुंचे CM मोहन यादव, IT से टेक्सटाइल तक इन सेक्टर्स पर होगी नजर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 से 9 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई दौरे पर हैं। इस दौरान वे AIM कांग्रेस 2026 में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे और वैश्विक निवेशकों के सामने प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेशक हितैषी नीतियों और व्यापार सुगमता को प्रस्तुत करेंगे। ‘इन्वेस्ट एमपी 2026’ के तहत मुख्यमंत्री यूएई और पश्चिम एशिया के प्रमुख उद्योगपतियों, फंड मैनेजरों और व्यापारिक समूहों के साथ राउंड टेबल बैठकें करेंगे। आईटी, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा होगी। वन-टू-वन बैठकों के जरिए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर रहेगा।
#MohanYadav #MadhyaPradesh #Dubai #InvestMP2026 #AIMCongress2026