केशकाल: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत का ठाकुरपारा में त्वरित निराकरण, हितग्राही ने जताया संतोष
जनपद पंचायत केशकाल की ग्राम पंचायत ठाकुरपारा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज साफ-सफाई संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया। शिकायत मिलते ही पंचायत ने गली की सफाई और मिट्टी भराव कर मार्ग को व्यवस्थित कराया। समस्या के समाधान के बाद हितग्राही तारकेश्वर ने संतुष्टि प्रमाण-पत्र देकर पंचायत की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।