गभाना: गभाना तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
गभाना तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। कहीं रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगा रहे हैं, तो कहीं आकर्षक हिंडौले सजाए गए हैं। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।