हज़ारीबाग: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सर्जरी! केरेडारी CHC की हकीकत ने चौंकाया
हजारीबाग के केरेडारी CHC में बिजली गुल होने पर परिवार नियोजन ऑपरेशन मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया गया। घटना का वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने विजुअल की जांच की बात कही है। उपायुक्त ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सभी अस्पतालों में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।