हज़ारीबाग: छड़वा डैम का पानी पीने से पहले रुकें! विधायक प्रदीप प्रसाद का चौंकाने वाला बयान वायरल
हजारीबाग के छड़वा डैम के पानी को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने सुबह 7 बजे औचक निरीक्षण के दौरान पानी सप्लाई व्यवस्था में गंभीर गड़बड़ी पाई। गड्ढों में काई-कीचड़, ब्लीचिंग पाउडर व केमिकल ट्रीटमेंट का अभाव और सुरक्षा इंतजाम न होने से पानी की शुद्धता पर सवाल उठे। निरीक्षण के समय कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था।