हज़ारीबाग: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, कड़ाके की ठंड में मानवता को झकझोर देने वाली घटना
टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर गांव में शनिवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई।धरमपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र के पीछे झाड़ियों में कड़ाके की ठंड के बीच एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली।ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर बच्ची को देखा और तुरंत मदद की।धरमपुर निवासी बिरेंद्र हलवाई ने बच्ची को सुरक्षित किया,जबकि मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव ने उसे इलाज कराया