हज़ारीबाग: कड़ाके की ठंड में हजारीबाग यूथ विंग ने 100 जरूरतमंदों को कंबल बांटे, मिली राहत
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत रविवार को वार्ड संख्या-4 के मंडई खुर्द में 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। अब तक दो वार्डों में कुल 200 कंबल बांटे जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2025 में 2000 कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सेवा करना संस्था का सामाजिक दायित्व है।