जमुई: +2 गर्ल हाई स्कूल मतदान केंद्र पर विलंब से पहुंचने को लेकर दो दर्जन से अधिक मतदाता वोट से रह गए वंचित, बिना वोट दिए लौटे
Jamui, Jamui | Apr 19, 2024 जमुई लोकसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया से प्लस टू गर्ल हाई स्कूल मतदान केंद्र पर वोट देने से दो दर्जन से अधिक मतदाता वंचित रह गए. मतदान का समय सुबह 7 बजे से 4 बजे तक ही निर्धारित किया गया था, लेकिन मतदाताओं को हमेशा की तरह शाम 5 बजे तक मतदान होने की जानकारी थी। जिस वजह से दो दर्जन से अधिक मतदाता बिना वोट दिए ही लौट गए।