आनी अस्पताल में मरीजों के लिए सेवा, स्नेह और समर्पण की मिसाल बने रमेश कुमार जी!
आनी अस्पताल में तैनात रमेश कुमार जी अपने मरीजों के प्रति जिस प्रेम, स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के साथ पेश आते हैं, वह वाकई हर किसी के दिल को छू लेने वाला है।
उनकी बातों में अपनापन, चेहरे पर मुस्कान और मरीजों की देखभाल करने का उनका तरीका यह एहसास करवाता है कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता और समर्पण का नाम भी है।
मरीजों के साथ उनका व्यवहार उन्हें सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा एहसास करवाता है।
आज के समय में जहां लोग अपने काम को केवल जिम्मेदारी समझकर निभाते हैं, वहीं रमेश कुमार जी जैसे लोग अपने व्यवहार और सेवा भावना से समाज में एक अलग पहचान बनाते हैं।
आनी अस्पताल को ऐसे समर्पित और संवेदनशील कर्मचारियों पर गर्व होना चाहिए।
रमेश कुमार जी की निस्वार्थ सेवा, विनम्रता और मानवता को दिल से सलाम!
आप जैसे लोग ही इंसानियत पर हमारा विश्वास मजबूत करते हैं।
#AniHospital #RameshKumar #सेवा_और_समर्पण #मानवता #आनी
Kullu, Kullu | Nov 11, 2026