दमयंती नगर: महुआखेड़ा: भूसे में मिला 3 साल के बच्चे का शव, अपहरण के बाद हत्या से सनसनी, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे
दमोह महुआखेड़ा गांव में तीन वर्षीय अनिरुद्ध सिंह लोधी का शव शनिवार दोपहर घर से करीब 50 मीटर दूर भूसे के ढेर पर मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार से लापता मासूम की तलाश में पुलिस व SDERF रातभर जुटे रहे तथा कुएं का पानी भी खाली कराया गया। शव पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई है। मामले में एक संदिग्ध हिरासत में है। एसपी आनंद कलादगी मौके पर पहुंचे।