Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

पिंजौर मैंगो फेस्टिवल में पंचकूला पुलिस के निजी वाहनों से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को पहुंचाया गया यादवेंद्र गार्डन पंचकूला/ 12 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशन में पंचकूला पुलिस द्वारा आयोजित होने वाले प्रत्येक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में पिंजौर स्थित यादवेंद्र गार्डन में आयोजित 33वें मैंगो फेस्टिवल के तीसरे एवं अंतिम दिन भारी संख्या में पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एवं जनसेवा प्रबंध किए। मैंगो फेस्टिवल के अंतिम दिन वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण संभावित जाम की स्थिति को देखते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने स्वयं ट्रैफिक प्रबंधन की निगरानी करते हुए ट्रैफिक टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने पूरे क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी रही। इस दौरान सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक की मौजूदगी में पुलिस ने जनसेवा का सराहनीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया। मुख्य सड़क से यादवेंद्र गार्डन तक पैदल जाने में असुविधा महसूस कर रहे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को पुलिस के निजी वाहनों के माध्यम से सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से मैंगो फेस्टिवल स्थल तक पहुंचाया गया। पुलिस के इस मानवीय और संवेदनशील प्रयास की आमजन ने खुले दिल से सराहना की तथा पंचकूला पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान व्यक्त किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचकूला पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, सुगम और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना भी है। भविष्य में भी बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन और जनसुविधाओं को इसी प्रकार प्राथमिकता दी जाती रहेगी, ताकि नागरिक बिना किसी असुविधा के कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें।

Uklana, Hissar | Jul 12, 2026

MORE NEWS

पंचकूला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की 

पंचकूला के सेक्टर- 20 की मार्केट में पहुंचकर स्वच्छता स्वागत अभियान की शुरुआत

" स्वच्छता स्वागत अभियान" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने झाड़ू चलकर और कूड़ा उठाकर की शुरुआत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया

पंचकूला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की पंचकूला के सेक्टर- 20 की मार्केट में पहुंचकर स्वच्छता स्वागत अभियान की शुरुआत " स्वच्छता स्वागत अभियान" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने झाड़ू चलकर और कूड़ा उठाकर की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026

*हिसार :- पानी आते ही टूट जाती है सीसवाला सब माइनर*

बालसमंद सब माईनर

*हिसार :- पानी आते ही टूट जाती है सीसवाला सब माइनर* बालसमंद सब माईनर

Uklana, Hissar | Jul 12, 2026

दिल्ली से ट्राइसिटी में हो रही कोकीन सप्लाई का नेटवर्क ध्वस्त, कपड़ों और जूतों के कारोबार की आड़ में 5 साल से ड्रग्स नेटवर्क चला रहा नाइजीरियाई कोकीन सप्लायर पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी वर्ष 2018 में बिजनेस वीजा के आधार पर आया था भारत

पंचकूला/ 12 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा नशे के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता देते हुए पंचकूला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने थाना चंडीमंदिर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले की जांच के दौरान कोकीन तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया है कि विदेशी आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से कोकीन की तस्करी में सक्रिय था और दिल्ली में कपड़ों तथा जूतों के कारोबार की आड़ लेकर नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने ने बताया कि 17 जून 2026 को हमारी एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि पीर मुछल्ला निवासी अंचित उर्फ चिंटू सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास कोकीन की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को उसकी एक्सयूवी-500 कार सहित काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 43 ग्राम कोकीन की 87 गोलियां बरामद हुईं। थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान अंचित उर्फ चिंटू ने खुलासा किया कि उसने यह कोकीन पीर मुछल्ला निवासी अजय के कहने पर दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र से एक नाइजीरियाई नागरिक से खरीदी थी। इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने पहले अजय को गिरफ्तार किया। अजय से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाले नाइजीरियाई अजा ओग्बोना को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के अनुसार जांच में यह भी सामने आया कि नाइजीरियाई आरोपी पिछले लगभग पांच वर्षों से कोकीन की तस्करी कर रहा था। आरोपी वर्ष 2018 में बिजनेस वीजा के आधार पर भारत आया था। वह कपड़ों और जूतों का कारोबार करने की आड़ में अपने ग्राहकों तक कोकीन पहुंचाता था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: चाहे तस्कर देश का हो या विदेशी नागरिक, कानून से ऊपर कोई नहीं है। नशे के कारोबार में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को ढूंढकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

दिल्ली से ट्राइसिटी में हो रही कोकीन सप्लाई का नेटवर्क ध्वस्त, कपड़ों और जूतों के कारोबार की आड़ में 5 साल से ड्रग्स नेटवर्क चला रहा नाइजीरियाई कोकीन सप्लायर पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वर्ष 2018 में बिजनेस वीजा के आधार पर आया था भारत पंचकूला/ 12 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा नशे के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता देते हुए पंचकूला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने थाना चंडीमंदिर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले की जांच के दौरान कोकीन तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया है कि विदेशी आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से कोकीन की तस्करी में सक्रिय था और दिल्ली में कपड़ों तथा जूतों के कारोबार की आड़ लेकर नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने ने बताया कि 17 जून 2026 को हमारी एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि पीर मुछल्ला निवासी अंचित उर्फ चिंटू सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास कोकीन की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को उसकी एक्सयूवी-500 कार सहित काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 43 ग्राम कोकीन की 87 गोलियां बरामद हुईं। थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान अंचित उर्फ चिंटू ने खुलासा किया कि उसने यह कोकीन पीर मुछल्ला निवासी अजय के कहने पर दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र से एक नाइजीरियाई नागरिक से खरीदी थी। इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने पहले अजय को गिरफ्तार किया। अजय से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाले नाइजीरियाई अजा ओग्बोना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के अनुसार जांच में यह भी सामने आया कि नाइजीरियाई आरोपी पिछले लगभग पांच वर्षों से कोकीन की तस्करी कर रहा था। आरोपी वर्ष 2018 में बिजनेस वीजा के आधार पर भारत आया था। वह कपड़ों और जूतों का कारोबार करने की आड़ में अपने ग्राहकों तक कोकीन पहुंचाता था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: चाहे तस्कर देश का हो या विदेशी नागरिक, कानून से ऊपर कोई नहीं है। नशे के कारोबार में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को ढूंढकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Jul 12, 2026