सीलमपुर: सीलमपुर : यमुना खादर में आयोजित श्याम बाबा के जागरण में शामिल हुए सांसद मनोज तिवारी, सुनाया भजन
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद व उम्मीदवार मनोज तिवारी रविवार रात न्यू सुभानपुर के जमुना खादर में आयोजित श्याम बाबा के जागरण में शामिल हुए. इस दौरान आयोजकों की मांग पर मनोज तिवारी ने भी भजन का पाठ किया.इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा की खाटू श्याम बाबा की असीम कृपा सब पर बना रहे. सुंदर पाठ के आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद भी किया.