मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा थाना तिगांव क्षेत्र में बुलेट प्रूफ वाहन तैयार करने वाली वर्कशॉप का निरीक्षण करने बारे
Aonenews अरविन्द बक्शी
आज दिनांक 20.09.2026 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ESSR पेट्रोल पंप के नजदीक, गांव तिगांव, थाना तिगांव क्षेत्र में एक वर्कशॉप में वाहनों को बुलेट प्रूफ बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा प्रबंधक अफसर थाना तिगांव की टीम के साथ संयुक्त टीम गठित कर वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौका पर वर्कशॉप में कुल 04 वाहन खड़े मिले, जिनमें 02 Toyota Fortuner तथा 02 Scorpio वाहन शामिल थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 02 Scorpio वाहनों में बुलेट प्रूफिंग का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका था, जबकि 02 अन्य वाहनों में बुलेट प्रूफिंग का कार्य किया जा रहा था। मौका पर वर्कशॉप संचालक प्रमोद कुमार पुत्र तुलसीदास, निवासी मकान नंबर 1039, सेक्टर-3, बल्लभगढ़ हाजिर मिला। संयुक्त टीम द्वारा उससे वाहनों में लगाए जा रहे स्टील सीट/शीट तथा बुलेट प्रूफ शीशों के संबंध में पूछताछ की गई। लेकिन प्रमोद कुमार वाहनों को बुलेट प्रूफ बनाने के संबंध में कोई वैध अनुमति/एनओसी (NOC) प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस संबंध में SHO थाना तिगांव द्वारा मौके पर मिले उक्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है व नियमानुसार कार्यवाही की जा रही हैं।