बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नकटी गांव में ग्रामीणों की बेदखली पर उठाए सवाल, सरकार पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि नकटी गांव में गरीब परिवारों के घरों को तोड़ने की कार्रवाई ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर यह कार्रवाई किसके हित में की गई..? जिन परिवारों का वर्षों से बसेरा था, उनके पुनर्वास और भविष्य की चिंता किए बिना उन्हें बेघर कर देना संवेदनहीनता को दर्शाता है।