गोरखपुर: गोरखपुर पुलिस की बड़ी सफलता, एसी, टीवी समेत लाखों का सामान बरामद, औजार और ऑटो के साथ पूरा गिरोह गिरफ्तार
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से2 एसी,1वॉशिंग मशीन,स्मार्ट टीवी,मिक्सर मशीन, माइक्रोवेव,पीतल और चाँदी के बर्तन, समेत चोरी के अन्य समान बरामद हुए है