जमुई: जमुई में आवारा कुत्तों का आतंक, खेत से लौट रही महिला पर किया हमला, गंभीर घायल
Jamui, Jamui | May 6, 2026 जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बुधवार सुबह करीब 9 बजे खड़सारी गांव का है, जहां खेत से काम कर लौट रही एक महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है।