राजपुर: बक्सर के कटरिया में असामाजिक तत्वों ने खड़ी यात्री बस फूंकी, लाखों का नुकसान
Rajpur, Buxar | May 29, 2026 बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने दरवाजे पर खड़ी यात्री बस में आग लगा दी। आग इतनी भयावह थी कि बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह बस किशुनीपुर मड़निया निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की है, जो रोज कटरिया से बक्सर चलती थी। गुरुवार शाम चालक ने रोज की तरह बस कटरिया में खड़ी की थी।