बेंगाबाद: बेंगाबाद के मोतिलेदा गांव में काम के दौरान करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के *मोतिलेदा* गांव के रहने वाले *जगदीश राय* पिता गोपाल राय, उम्र 42 वर्ष की मौत काम के दौरान करंट लगने से हो गई।गुरुवार को 3 बजे इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम यूनिट में ले जाया गया।बताया गया कि जगदीश राय पेशे से राजमिस्त्री थे। आज वो घर के बगल में ही किसी ठेकेदार के यहां छत के बराबर काम कर रहे थे।