सतना में सड़कों पर उतरीं बेटियां: महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर बुलंद की आवाज
सतना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर शहर की बेटियां सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं. प्रदर्शन के दौरान युवतियों और छात्रों ने हाथों में "Stand Up, Speak Up", "Protect Your Daughter, Educate Your Son" और "Smash Patriarchy" जैसे नारे लिखी हुई तख्तियां थाम रखी थीं. रैली में शामिल लोग लगातार सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर मुखर नजर आए.
मुख्य बातें:
सतना में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा प्रोटेस्ट निकाला गया.
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और महिला सुरक्षा पुख्ता करने की मांग उठाई.
हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में युवा और युवतियां सड़कों पर मार्च करते दिखाई दिए.
#UnchehraNews #SatnaNews #MahilaSuraksha #Satna #WomenSafety