पन्ना: पन्ना में दीवारी नृत्य का पारंपरिक उल्लास छाया हुआ है, जहां मौन व्रत रखकर यादव समाज के लोग ढोलक की थाप पर थिरक रहे हैं।
Panna, Panna | Nov 10, 2026 बुंदेलखंड के प्रसिद्ध पन्ना शहर में दीपावली के अगले दिन मची दीवारी नृत्य की धूम हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। हाथों में मोरपंख लिए और पारंपरिक लिबास पहने मौनिया लोकनर्तक अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्राचीन परंपरा में मौन व्रत रखकर ग्वाल समाज के लोग अद्भुत कारनामे दिखाते हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।