सिकंदराराऊ: दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, सिकंदरा राऊ में शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
सिकन्दरा राऊ निवासी फैजान व उसकी पत्नी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। जहां उसका 14 दिनों तक उपचार चला पर उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। जब उसका शव घर पहुंचा तो मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।