सम्भल में मेहराजुल हुसैन बने भारत युग जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीडियो को शेयर करने की अपील
जनपद अमरोहा एवं जनपद सम्भल से मेहराजुल हुसैन कि exclusive रिपोर्ट
यूपी के जनपद सम्भल में थाना नखासा क्षेत्र के ग्राम केशोपुर भंडी निवासी और असमोली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले मेहराजुल हुसैन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारत युग जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह जी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष पंकज त्यागी जी ने उन्हें जनपद संभल का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।इस अवसर पर उन्हें पार्टी के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। मनोनयन पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एवं दरअसल हम आपको बताते चलें यूपी के जनपद अमरोहा से बड़ी और गंभीर खबर -बुलंद मंजिल अखबार के जिला प्रभारी असलम सैफी पर लाखों के विज्ञापन घोटाले का आरोप, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज,अमरोहा। पत्रकारिता की आड़ में ठगी और घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। बुलंद मंजिल अखबार के अमरोहा जिला प्रभारी असलम सैफी पर अब विज्ञापन और टेंडर के नाम पर लाखों रुपए हड़पने के गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।बताया जा रहा है कि शाह टाइम्स अखबार के जिला प्रभारी ने असलम सैफी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि असलम सैफी ने अखबार में सरकारी विज्ञापन और टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपए की रकम ऐंठ ली और रकम हड़प कर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने असलम सैफी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुराने गंभीर आरोपों में भी घिरा है आरोपी -
गौरतलब है कि असलम सैफी पर यह पहला आरोप नहीं है। इससे पहले भी असलम सैफी पर युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण कराने तथा दूध कारोबारियों से रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं, जिसको लेकर क्षेत्र में काफी आक्रोश है।
लगातार लग रहे गंभीर आरोपों के बाद अब विज्ञापन घोटाले में मुकदमा दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है। पत्रकारिता जगत में भी इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और ठगी का धंधा चला रहे हैं जिससे निष्पक्ष पत्रकारिता बदनाम हो रही है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अमरोहा एवं सम्भल से मेहराजुल हुसैन कि ख़ास रिपोर्ट