लखीसराय: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर लखीसराय नगर परिषद कार्यालय में हुई बैठक
बुधवार को लखीसराय नगर परिषद के सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद के उपसभापति शिव शंकर राम एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर नगर परिषद कर्मियों एवं वार्ड पार्षदों को वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.